अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाया है।1965 के युद्ध में अज्जामद बोपय्या देवय्या ने जिस साहस का परिचय दिया, देश के लिए बलिदान दिया, उसी कहानी को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कहती है।
गाजी अटैक
1971में पाकिस्तानी सेना ने एक सीक्रेट मिशन प्लान किया, इसमें अपनी एक पनडुब्बी गाजी को भारतीय नौ सेना पर हमला करने के लिए तैयार किया। इस हमले का मुकाबला भारतीय नौ सेना के कुछ साहसी ऑफिसर ने कैसे किया? इसी कहानी को फिल्म ‘गाजी अटैक’ में दिखाया गया। फिल्म में राणा दुग्गुबाती ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वहीं फिल्म में केके मेनन भी नजर आए थे।
पलटन
जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म ‘पलटन’ की कहानी भारत-चीन युद्ध (1967) पर आधारित है। यह फिल्म सिक्किम के नाथू ला दर्रे पर हुए युद्ध की कहानी है। फिल्म में भारतीय सेना के जवानों के संघर्ष और बहादुरी को दिखाया गया है। इसमें जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे जैसे एक्टर्स ने आर्मी ऑफिसर और जवानों की भूमिका निभाई
पंजाब 95 की रिलीज में हो रही देरी पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सच्चाई जल्द सामने आएगी