गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, छह आरोपियों पर लगा मकोका सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में पुलिस की कार्रवाई जारी है इस मामले में 27 अप्रैल को सभी छह आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है गोली चलाने वाले विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया था सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल को वांछित आरोपी है बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर के बाहर विक्की और सागर ने गोलीबारी की थी इसके बाद वे वहां से फरार हो गए थे एंटरटेनमेंट डेस्क