मनोरंजन जगत के सितारों के फ्लॉप भाई-बहन बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन चमकते सितारों के भाई-बहन एक्टिंग की दुनिया में खास कमाल नहीं दिखा पाए सलमान खान एक सुपरस्टार हैं, लेकिन उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल सफलता का स्वाद नहीं चख पाए अनिल कपूर आज भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं, मगर संजय कपूर का फिल्मी करियर ज्यादा बेहतर नहीं रहा है शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे के बाद छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं, लेकिन शमिता शेट्टी तमाम कोशिशों के बाद भी खुद को साबित नहीं कर पाईं मलाइका अरोड़ा एक हिट एक्ट्रेस हैं, मगर उनकी बहन अमृता अरोड़ा अब पर्दे से गायब हो चुकी हैं सैफ अली खान ने एक्टिंग की दुनिया में खुद की जगह बनाई हुई है, लेकिन सोहा अली खान पर्दे से दूर जा चुकी हैं सीटिए