अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, इस पर उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने खुशी जताई है
एएनआई से बात करते हुए अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां की विरासत पर गर्व जताया और कहा, 'यह बिहार के लिए गर्व की बात है'
अंशुमान ने सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि इससे आने वाली पीढ़ी को संदेश जाएगा कि लोक संगीत के माध्यम से आप पूरी दुनिया में सम्मान पा सकते हैं'
अंशुमान ने कहा, ' इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी और मैं इसे हृदय से स्वीकार करता हूं... लोक संस्कृति को मिले इस सम्मान के लिए मैं पूरे देश को बधाई देता हूं'
बर्फ के बीच भूमि पेडनेकर के दिलकश पोज