12वीं फेल पर हुई धन वर्षा, 'लियो' की कमाई पर लगा ब्रेक बॉक्स ऑफिस पर ‘लियो’ ने रिलीज के पहले दिन से ही जमकर कमाई की है अब लियो की कमाई धीमी होती जा रही है, 23वें दिन फिल्म ने 50 लाख का कारोबार किया है अब तक फिल्म ने 335.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है फिल्म ने 15वें दिन 1 करोड़ 25 लाख की कमाई की है, 12वीं फेल ने अब तक 20 करोड़ 50 लाख का कारोबार कर लिया है आंख मिचौली को रिलीज हुए आठ दिन पूरे हो गए हैं, आठवें दिन तक फिल्म ने महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया है ....................