दोस्ती के रिश्ते को और भी गहरा कर देंगी ये फिल्में
अमर उजाला
Fri, 4 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
कहते हैं की दोस्त हमारे परिवार से भी बढ़कर होते हैं। ये एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी मतलब के साथ रहता है
Image Credit : सोशल मीडिया
फ्रेंडशिप डे के मौके पर पेश है आपके सामने बॉलीवुड की 10 टॉप फिल्में जो दोस्ती पर आधारित है
Image Credit : सोशल मीडिया
3 इडियट्स
बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक है आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स, इंजीनियरिंग कॉलेज लाइफ के मजेदार किस्से बताती है ये फिल्म
Image Credit : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती
आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, सिद्धार्थ और सोहा अली खान की फिल्म उन दोस्तों की कहानी है जो अपने एक दोस्त के मौत के बाद बदला लेने की ठान लेते है और करप्शन के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
रॉक ऑन
फरहान अख्तर, पूरब खोहली, अर्जुन रामपाल और ल्यूक केन्नी की फिल्म रॉक ऑन भी यही बताती है की दोस्त कभी नहीं बिछड़ते
Image Credit : सोशल मीडिया
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
रितिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की फिल्म जिंदगी जीना सिखाती है
Image Credit : सोशल मीडिया
जाने तू या जाने ना
जेनेलिया और इमरान खान की फिल्म 5 दोस्तों की कहानी है, फिल्म बताती है की कैसे दोस्ती कभी कभी प्यार में बदल जाती है
Image Credit : सोशल मीडिया
काई पो चे
ये फिल्म कहानी है तीन दोस्तों की जिनका किरदार निभाया है सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने। फिल्म में बताया गया है की कैसे ३ दोस्त हमेशा साथ रहने का फैसला करते हैं और कैसे जिन्दगी बदल जाती है जब तीनो एक के बाद एक नयी मुसीबत में फंसते जाते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
कोई मिल गया
रितिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ कहानी है एक लड़के की जिसका दिमाग बड़े होने पर भी बच्चों जैसा रहता है, एक एलियन और एक इंसान की दोस्ती पर आधारित ये फिल्म बॉलीवुड की बेहद इमोशनल फिल्मों में से एक है
Image Credit : सोशल मीडिया
दिल चाहता है
सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म बताती है की दोस्तों में कितना भी बड़ा झगडा क्यों ना हो जाएं, जरूरत पड़ने पर वो एक हो ही जाते हैं