टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बयान और भगवान का मजाक उड़ाने की वजह से विवादों में आ गई हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब श्वेता तिवारी ने गलत कारणों से सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी वह कई बार चर्चाओं का विषय बन चुकी हैं। आई नजर डालते हैं उनके चर्चित विवादों पर
Image Credit : सोशल मीडिया
पहले पति से तलाक
श्वेता तिवारी और पूर्व पति राजा चौधरी का तलाक कई दिनों तक विवादों में रहा। अभिनेत्री ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और शादी के नौ साल बाद उनसे अलग हो गईं।
Image Credit : सोशल मीडिया
रेयांश की कस्टडी
दूसरे पति अभिनव कोहली से तलाक को लेकर श्वेता तिवारी काफी सुर्खियों में रहीं। अपने बेटे रेयांश की कस्टडी लेने के लिए दोनों ने ही एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे।
Image Credit : सोशल मीडिया
अश्लीलता का आरोप
श्वेता तिवारी ने कथित तौर पर अपने पति पर आरोप लगाया था कि वह उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल पर अश्लील मॉडल की तस्वीर दिखाकर छेड़छाड़ करते हैं।