फुकरे 3 ने 10वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार हाल ही में रिलीज हुई फुकरे 3 लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रही है यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है वीकडेज पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाकर रखी थी वीकएंड शुरू होने पर फुकरे 3 ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 10वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 25 लाख बटोरे हैं इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 71.58 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क