फुकरे 3 की कमाई में छठवें दिन आई बड़ी गिरावट फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है फिल्म लोगों को खूब गुदगुदा रही है यही वजह है कि कम समय में इस फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है हालांकि, वीकएंड पर शानदार कलेक्शन के बाद अब फिल्म वीकडेज में स्लो हो गई है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन पांच करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 60.17 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क