फुकरे 3 का जलवा बरकरार, आठवें दिन हुई इतनी कमाई फुकरे 3 लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है वीकएंड के बाद वीकडेज पर भी फिल्म मजबूती से बॉक्स ऑफस पर टिकी हुई है बीते दिन (बुधवार) फिल्म ने तीन करोड़ 62 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कमाई 66.40 करोड़ हो गई है माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी एंटरटेनमेंट डेस्क