BO पर छाई फुकरे 3-जवान, द वैक्सीन वॉर का बंटाधार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपनी रिलीज के 24वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है मूवी ने 9.25 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसकी कुल कमाई 596.20 करोड़ रुपये हो गई है 'फुकरे 3' बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 11.30 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल 27.93 करोड़ रुपये हो गया है 'द वैक्सीन वॉर' रिलीज के तीसरे दिन भी फिसड्डी साबित हुई है मूवी ने तीसरे दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, अब इसका टोटल 3.25 करोड़ रुपये है 'गदर 2' ने 51वें दिन 45 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 526.88 करोड़ रुपये हो गया है 'चंद्रमुखी 2' ने तीसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल 17.60 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए