एफडब्ल्यूआईसीई ने की 'छावा' को टैक्स फ्री करने की अपील
अमर उजाला
Tue, 18 February 2025
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (एफडब्ल्यूआईसीई) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से औपचारिक रूप से अपील की है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एफडब्ल्यूआईसीई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में फिल्म की ऐतिहासिक महत्ता और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Image Credit : इंस्टाग्राम- @vickykaushal09
'छावा' मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान, साहस, निःस्वार्थता और कर्तव्य की अद्वितीय कहानी को बयां करती है। फिल्म को सभी आयु वर्ग के दर्शकों से सराहना मिली है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा, "युवाओं पर इस फिल्म का गहरा प्रभाव पड़ा है। यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों को महान मराठा शासक की वीरता से परिचित कराएगी।"
Image Credit : इंस्टाग्राम
एफडब्ल्यूआईसीई ने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया कि फिल्म 'छावा' को टैक्स-मुक्त घोषित किया जाए, ताकि इसका संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
Image Credit : यूट्यूब-MaddockFilms
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और डायना पेंटी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
Image Credit : यूट्यूब- MaddockFilms
भूमि पेडनेकर ने साड़ी पहनकर फैंस की धड़कनें की तेज