शादी के दो महीने बाद अकेले छुट्टी मनाने निकले करण देओल? सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे, इसी वजह से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है हाल ही में सनी के बेटे करण ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इन फोटोज में पता चलता है कि करण न्यूयॉर्क में इन दिनों छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं हालांकि, शेयर की गईं तस्वीरों में उनकी पत्नी दृशा नजर नहीं आ रही हैं, जिससे की यह कयास लग रहे हैं कि करण अकेले ही वेकेशन पर गए हैं करण ने भी इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है बता दें कि दोनों की शादी इसी साल 18 जून को हुई थी एंटरटेनमेंट डेस्क