कर्जदार हैं 'तारा सिंह', नीलाम होगा बंगला! बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है सिनेप्रेमी 22 साल बाद एक्टर को 'तारा सिंह' के किरदार में काफी पसंद कर रहे हैं एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं, दूसरी तरफ 'तारा सिंह' के निजी जीवन में उथल-पुथल शुरू हो गई है जी हां, सनी देओल की एक बड़ी प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है एक्टर ने एक बैंक से कर्ज लिया था, जिसकी रिकवरी के लिए अब बैंक ने उनकी मुंबई की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का विज्ञापन निकाला है सनी देओल ने इस लोन के लिए अपना जुहू इलाके में स्थित विला, जिसका नाम 'सनी विला' है, उसे मॉर्गेज पर दिया था बैंक ने लोन और इस पर लगा ब्याज वसूलने के लिए इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला लिया है विज्ञापन में बताया गया है कि 'सनी विला' की नीलामी 25 सितंबर को होगी बता दें कि नीलामी के लिए प्रॉपर्टी की रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखी गई है ............