'रॉकी' की 'रानी' संग बनेगी 'तारा सिंह' की कहानी! बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं उनकी इस फिल्म ने 465 करोड़ का कलेक्शन कर लियाा है और जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है इस बीच एक्टर ने आलिया भट्ट के साथ काम करने की इच्छा जताई है एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा कि वह आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं कोई ऐसा रोल हो जिसमें उन्हें आलिया के अपोजिट कास्ट किया जाए एक्टर ने कहा मुझे आलिया पसंद है उनके साथ फिल्म करना काफी इंटेरेस्टिंग होगा मैं यह नहीं कह रहा हीरो-हीरोइन की तरह अपोजिट रोल हो, मैं कह रहा हूं कि कैसा भी रोल चलेगा, बेटी-पिता जैसा भी हो सकता है ........