दुबई में 'गदर 2' पर बरसा प्यार, तारा सिंह बोले- बेहद खूबसूरत 'गदर 2' का धमाल जारी है, फिल्म देश ही नहीं बाहर भी खूब पसंद की जा रही है सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों 'गदर 2' के प्रमोशन के लिए दुबई में हैं दुबई में 'गदर 2' को मिल रहे प्यार को देखकर सनी देओल अभिभूत हैं, उन्होंने हाल ही में एक फोटो शेयर किया है साझा की गई तस्वीर में सनी देओल अपनी फिल्म के पोस्टर के आगे खड़े होकर पोज दे रहे हैं इस तस्वीर के साथ सनी देओल ने लिखा है, 'दुबई में फैंस के साथ सुखद मुलाकात रही, दर्शकों से मिले इस प्यार के लिए बहुत शुक्रिया... यह बहुत खूबसूरत है' बता दें कि 'गदर 2' ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 336.13 करोड़ कमा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड गदर 2 ने 395.1 करोड़ का कारोबार किया है -