'गदर 2' से पहले इन फिल्मों में चला अमीषा का जादू अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, इससे पहले एक्ट्रेस कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अमीषा पटेल ने वर्ष 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था, इसमें वह ऋतिक रोशन संग नजर आई थीं और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी 2001 में अमीषा पटेल फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में नजर आई थीं, यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई 2002 में अमीषा बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के साथ 'हमराज' में नजर आईं, जो खूब पसंद की गई इसके बाद अमीषा, अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूल भुलैया (2007) में भी नजर आ चुकी हैं वर्ष 2013 में अमीषा हिट फिल्म 'रेस 2' में नजर आईं -