बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का जलवा कायम, पहुंची 400 करोड़ के करीब गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है यह सनी देओल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है पहले हफ्ते में गदर 2 ने 284.63 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, दूसरे वीकएंड में फिल्म ने 90.47 करोड़ का कलेक्शन किया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 11वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 388.10 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क