गदर 2 ने 17वें दिन फिर उड़ाया गर्दा, 450 करोड़ के पार पहुंची फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है हिंदी भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली यह तीसरी फिल्म बन चुकी है गदर 2 टिकट खिड़की पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है तीसरे वीकएंड पर भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 16 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 455.95 हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क