500 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही गदर 2, 18वें दिन हुई इतनी कमाई गदर 2 ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं तारा और सकीना को देखने के लिए लोग लगातर सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं यह सबसे कम समय में 450 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है माना जा रहा है कि गदर 2 जल्द ही 500 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन पांच करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 461.05 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क