बॉक्स ऑफिस पर अब भी गरज रही गदर 2, 19वें दिन कमाए इतने करोड़ गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है हाल ही में फिल्म ने सबसे तेज 450 करोड़ का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया है यह फिल्म लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है बीते दिन (28 अगस्त) फिल्म ने चार करोड़ 60 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने चार करोड़ 70 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 465.35 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क