दूसरे दिन गदर 2 का बड़ा धमाका, शनिवार को हुई जबर्दस्त कमाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था पहले दिन इस फिल्म ने 40.10 करोड़ के साथ शानदार शुरुआत की थी फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 42 करोड़ बटोर डाले हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 82.10 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क