20वें दिन गदर 2 का बड़ा धमाका, कमाई में आया जबर्दस्त उछाल बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है फिल्म की शानदार कमाई का सिलसिला अब भी जारी है लोग अब भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन नौ करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 474.75 करोड़ हो गई है माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लेगी एंटरटेनमेंट डेस्क