बाहुबली 2 को पछाड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही गदर 2 गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बंपर कलेक्शन कर रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 21वें दिन फिल्म ने सात करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 481.35 करोड़ हो गई है माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में यह फिल्म बाहुबली 2 हिंदी के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क