बाहुबली 2 को पटखनी देने की तैयारी में गदर 2, 26वें दिन हुई इतनी कमाई गदर 2 का जलवा अब भी बरकरार है रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है तारा और सकीना को देखने के लिए लोग लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं यह फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन (510.99 करोड़) को पीछे छोड़ने वाली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 26वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 70 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 506.27 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क