27वें दिन भी गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है यह सबसे तेज 500 करोड़ की कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है इतने दिनों के बाद भी फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 27वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 508.27 करोड़ हो गई है माना जा रहा है कि 28वें दिन यह फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ सकती है एंटरटेनमेंट डेस्क