गदर 2 की बंपर कमाई जारी, तीसरे दिन पहुंची 100 करोड़ के पार गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है फिल्म ने पहले दिन 40.1 करोड़ का कलेक्शन किया था दूसरे दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए 43.08 करोड़ बटोर डाले थे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 50 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही पहले वीकएंड में फिल्म की कमाई 133.18 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क