पठान के बेहद नजदीक पहुंची गदर 2, 37वें दिन की इतनी कमाई बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक जमकर कमाई की है हालांकि, कम स्क्रीन की वजह से फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 37वें दिन फिल्म ने 57 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 518.29 करोड़ हो गई है अब गदर 2 पठान (केवल हिंदी) के 524.53 करोड़ से महज कुछ ही दूर है एंटरटेनमेंट डेस्क