जवान का तूफान भी गदर 2 पर बेअसर, 42वें दिन इतनी हुई कमाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने जबर्दस्त कमाई कर इतिहास रच दिया है हाल ही में यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बनी थी कम स्क्रीन के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छा कारोबार कर रही है शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 42वें दिन 37 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 521.53 करोड़ हो गई है उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पठान के हिंदी भाषा के कलेक्शन को आने वाले वीकएंड में पीछे छोड़ देगी एंटरटेनमेंट डेस्क