जारी है गदर 2 की तेज रफ्तार, कमाई पहुंची 250 करोड़ के पार गदर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है हर दिन के साथ फिल्म नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है पहले वीकएंड में फिल्म ने 134.88 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, 15 अगस्त के दिन फिल्म ने 55.40 करोड़ की कमाई की थी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 260.98 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क