तारा सिंह के हथौड़े से सभी पस्त, 300 करोड़ के करीब पहुंची गदर 2 गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब भीड़ उमड़ रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने 23 करोड़ का कारोबार किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 284.35 करोड़ हो गया है माना जा रहा है कि आठवें दिन यह फिल्म 300 करोड़ी क्लब में पहुंच जाएगी एंटरटेनमेंट डेस्क