'गदर 2' सनी देओल के करियर की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है, पहले दिन इसने 40 करोड़ का कारोबार किया
Image Credit : सोशल मीडिया
15 अगस्त के मौके पर 55 करोड़ का कारोबार कर 'गदर 2' एकमात्र ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है
Image Credit : सोशल मीडिया
गदर 2 ने रिलीज के छठे दिन इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
पठान ने छठे दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सनी देओल की फिल्म ने छठे दिन 32 करोड़ कमाए
Image Credit : सोशल मीडिया
रिलीज के दसवें दिन (दूसरे रविवार) को करीब 40 करोड़ का कारोबार कर 'गदर 2' ने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया, प्रभास की फिल्म ने दूसरे रविवार को 34 करोड़ से ज्यादा कमाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
'सुल्तान' ने रिलीज के बाद लगातार 5 दिन 30 करोड़ का कारोबार किया था, 'गदर 2' ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया...'गदर 2' ने रिलीज के 6 दिनों तक लगातार 30 करोड़ की कमाई की है
Image Credit : सोशल मीडिया
'वॉर' ऋतिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने 317 करोड़ का कारोबार किया, अब 'गदर 2' ने रिलीज के नौवें दिन के भीतर 'वॉर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
सबसे कम दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में 'गदर 2' दूसरे पायदान पर है, इसने पांचवे दिन 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली थी
Image Credit : सोशल मीडिया
'पठान' 543 करोड़ कारोबार के साथ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है, 'गदर 2' ऐसी दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है, यह 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब है
Image Credit : सोशल मीडिया
'बाहुबाली 2' अब तक की सबसे सफल सीक्वल फिल्म रही है, लेकिन अब इस लिस्ट में भी 'गदर 2' जुड़ गई है
Image Credit : सोशल मीडिया
रिलीज के 12वें दिन 'गदर 2' ने 399.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके चलते इसने फिल्म 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, 'संजू' का लाइफटाइम कलेक्शन 342 करोड़ रहा है