तेजी से 600 करोड़ की तरफ बढ़े 'गदर 2' के कदम 'गदर 2' का जलवा सिनेमाघरों में बरकरार है वीकएंड पर एक बार फिर सनी देओल की फिल्म के कारोबार में बढ़त दर्ज हुई है तीसरे शनिवार (16वें दिन) 'गदर 2' ने 13.75 करोड़ का कारोबार किया इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 439.95 करोड़ जुटा लिए हैं वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म के कदम तेजी से 600 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रहे हैं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'गदर 2' वर्ल्डवाइड अब तक 572.2 करोड़ रूपये कमा चुकी है --