'गदर 2' के बाद अब इस फिल्म से बवाल काटेंगे अनिल शर्मा अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है अब अनिल शर्मा अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं अनिल शर्मा अब 'जर्नी' बना रहे हैं, जिसमें नाना पाटेकर अहम रोल में नजर आएंगे, इसके अलावा उत्कर्ष शर्मा की भी भूमिका होगी मुहूर्त पूजा के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, खुद अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी निर्देशक की अगली फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हैं, लेकिन इसमें नाना पाटेकर की भूमिका से वे नाखुश दिख रहे हैं एक यूजर ने तो अनिल शर्मा से पूछ लिया, 'आपने फिल्म में नाना को क्यों लिया? उनकी छवि अच्छी नहीं है' --