सनी देओल को तगड़ा झटका, गदर 2 हुई ऑनलाइन लीक सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है इसी बीच अब इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है रिलीज के तीसरे दिन जहां मेकर्स फिल्म से बड़ी कमाई की उम्मीदें लगा रहे हैं इसी बीच अब फिल्म का यूट्यूब पर लीक हो जाना उन्हें एक बड़ा झटका दे सकता है फिल्म को यूट्यूब पर HTD 3 star boys नाम के चैनल पर लीक कर दिया गया हालांकि इस चैनल पर आने के महज 4 घंटे तक ही फिल्म को देखा जा सका, जिसके बाद इस फिल्म को चैनल से हटा लिया गया है जहां बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का बज बना हुआ है वहीं अक्षय स्टारर ओएमजी 2 को ये फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है मनोरंजन