महज तीन मिनट में गदर 2 के लिए चुन लिए गए मनीष वाधवा गदर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म में मनीष वाधवा ने विलेन की भूमिका निभाई है इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मनीष ने हाल ही में बताया कि उन्हें यह रोल तीन मिनट में ही ऑफर हो गया था विलेन के इस रोल के लिए अनिल शर्मा को मनीष का नाम फाइट मास्टर रवि वार ने सुझाया था मनीष ने बताया कि जब उन्होंने अनिल शर्मा से बात की तो डायरेक्टर ने पूछा कि क्या वह इस रोल के साथ न्याय कर सकेंगे इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया उन्होंने बताया कि इसके बाद महज तीन मिनट में यह रोल उन्हें मिल गया एंटरटेनमेंट डेस्क