'जेलर' ने मचाया 'गदर', OMG 2 की 'कहानी' भी जारी

अमर उजाला

Tue, 15 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

कभी पैन इंडिया फिल्म तो कभी पैन स्टार की खोज में जुटा बॉक्स ऑफिस इस वक्त चांदी कूट रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

बात गदर 2 की हो या जेलर की... जिक्र ओएमजी 2 का हो या रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की, हर फिल्म बंपर कमाई कर रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत-पाकिस्तान के किस्से में प्रेम कहानी का तड़का लगाती गदर 2 की बंपर कमाई जारी है

Image Credit : सोशल मीडिया

सिर्फ भारत की बात करें तो सनी देओल की यह फिल्म महज पांच दिन में करीब 173.88 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Image Credit : सोशल मीडिया

साउथ में रजनीकांत का जादू जमकर चल रहा है, उनकी फिल्म जेलर देशभर में करीब 178.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Image Credit : सोशल मीडिया

गदर 2 को लगातार टक्कर दे रही फिल्म ओएमजी 2 भी मुकाबले में बनी हुई है, यह फिल्म अब तक 54.61 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Image Credit : सोशल मीडिया

चिरंजीवी की भोला शंकर भी चांदी कूटने में पीछे नहीं है. यह फिल्म अब तक 28.79 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर मचे गदर के बीच रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मजबूती से टिकी हुई है. यह फिल्म अब तक 133.38 करोड़ रुपये कमा चुकी है

Image Credit : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हैं राजू श्रेष्ठ

social media
Read Now