तारा सिंह ने बढ़ाई फीस, गदर 3 के लिए वसूलेंगे इतने करोड़ सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है इस फिल्म ने न सिर्फ मोटा पैसा कमाया है, बल्कि सनी देओल के करियर की धीमी पड़ी रफ्तार को भी गति दे दी है अब मेकर्स गदर 3 बनाने पर विचार कर रहे हैं इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है कहा जा रहा है कि गदर 2 के मुकाबले सनी अब दस गुना ज्यादा फीस लेंगे और मेकर्स भी इसके लिए तैयार हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गदर 3' के लिए सनी देओल 60 करोड़ फीस लेंगे -----