नीलाम होना था तारा सिंह का बंगला, जानें खासियत एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' और मुंबई में स्थित उनके बंगले की नीलामी को लेकर चर्चा में हैं ऐसी खबर सामने आई थी कि बैंक का कर्ज न चुकाने की वजह से उनके जुहू वाले बंगले की नीलामी होने वाली है इसके बाद यह खबर सामने आई है कि उनके बंगले की नीलामी नहीं होगी, बैंक ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है आइए जानते हैं सनी के बंगले पर विवाद और प्रॉपर्टी से जुड़ी बातें सनी देओल के इस बंगले का नाम सनी विला है, इसे इंडस्ट्री में सनी सुपर साउंड के नाम से जाना जाता है सनी विला जुहू में समंदर किनारे स्थित है, इसके पास ही शिल्पा शेट्टी, पद्मिनी कोल्हापुरे, गोविंदा जैसे सितारों के भी घर हैं सनी सुपर साउंड में करीब 50 साल पहले धर्मेंद्र की फिल्म 'प्रतिज्ञा' का निर्माण हुआ था सनी देओल के बंगले में फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी जाती है, इस बंगले में एक डबिंग स्टूडियो भी है सनी विला पांच मंजिला इमारत है, जो 600 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है सनी के इस बंगले में बेसमेंट, मूवी थिएटर, प्रोडक्शन ऑफिस और टैरेस गार्डन भी है ...............