गदर 2 का हाल देख फूट-फूटकर रोए तारा सिंह, जानें क्यों? सनी देओल के करियर की गाड़ी लंबे वक्त से चरमराई हुई थी, मगर इस साल आई 'गदर 2' ने इसे रफ्तार दे दी है सनी देओल के लिए अच्छे दिन लेकर लौटी 'गदर 2' ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, ऐसी सफलता की उम्मीद खुद सनी ने भी नहीं की होगी गदर 2 की रिलीज के बाद फैंस का बेशुमार प्यार देख सनी अब तक कई बार भावुक हो चुके हैं, एक बार फिर उनके आंसू छलक आए हाल ही में सनी देओल एक शो में पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया और एक्टर के सम्मान में सीट से खड़े हो गए यह देख सनी देओल की आंखें भर आईं, वह भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे सनी देओल ने कहा, 'मुझे दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है...पता नहीं मैं इसके लायक हूं भी या नहीं....' --