राखी पर पहली बार ईशा के घर जाएंगे सनी सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं 'गदर 2' ने जहां सनी देओल की किस्मत फिर चमका दी है, वहीं सौतेली बहनों-ईशा और अहाना से भी उनके रिश्ते अब बेहतर हो गए हैं हाल ही में ईशा ने खासतौर से 'गदर 2' की स्क्रीनिंग रखी, इस दौरान सनी देओल और बॉबी देओल को ईशा और अहाना के साथ देखा गया धर्मेंद्र भी अपने सभी बच्चों को एक साथ देख भावुक हो गए थे, अब खबर है कि सनी देओल रक्षाबंधन का त्योहार भी ईशा देओल के साथ मनाएंगे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल पहली बार रक्षाबंधन पर ईशा देओल से राखी बंधवाने उनके घर जाएंगे इस दौरान बॉबी देओल और अभय देओल भी सनी देओल के साथ ईशा के घर पहुंचेंगे --