इन दिनों सिनेमाघरों में 'गदर 2' का धमाल है, 51.70 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई है
Image Credit : सोशल मीडिया
'गदर 2' के बहाने चलिए जानते हैं एक दिन में सबसे ज्यादा पैसा बटोरने का रिकॉर्ड किन फिल्मों के नाम है
Image Credit : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में 'पठान' पहले पायदान पर है, अपनी रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
Image Credit : सोशल मीडिया
लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी शाहरुख खान की पठान ही है, फिल्म ने पांचवें दिन 58.50 करोड़ कमाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
तीसरे पायदान पर भी पठान ही काबिज है, क्योंकि रिलीज वाले दिन यानी ओपनिंग डे पर 'पठान' ने 55 करोड़ रुपये कमाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' आती है, जिसने एक दिन में 53.95 करोड़ का कारोबार किया था
Image Credit : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर गदर 2 ने अपनी जगह बनाई है, फिल्म ने तीसरे दिन 51.70 करोड़ कमाए
Image Credit : सोशल मीडिया
छठवें नंबर पर ऋतिक रोशन की वॉर है, जिसने एक दिन में 51.60 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
सातवें पायदान पर भी पठान ही काबिज है, फिल्म की चौथे दिन की कमाई 51.50 करोड़ रुपये थी
Image Credit : सोशल मीडिया
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लिस्ट में आठवें नंबर पर है, जिसने एक दिन में 50.75 करोड़ रुपये कमाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
नौवें और 10वें पायदान पर यश की केजीएफ 2 ने अपने कदम मजबूती से जमा रखे हैं, फिल्म ने क्रमश: 50.35 करोड़ और 46.79 करोड़ कमाए थे