गदर 2 के विलेन को ऑफर हुई थी यह बड़े बजट की फिल्म, लेकिन... गदर 2 के विलेन मनीष वाधवा को देशभर में खास पहचान मिल गई है जनरल हामिद इकबाल के किरदार से वह देश के कोने कोने में फेमस हो गए हैं हाल ही में मनीष ने खुलासा किया कि उन्हें करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म तख्त भी ऑफर हुई थी उन्होंने बताया कि वह विलेन का किरदार निभा रहे थे, लेकिन यह फिल्म बन नहीं सकी इंटरव्यू के दौरान मनीष ने खुलासा किया कि इसके बाद शानू शर्मा ने उन्हें पठान का प्रस्ताव दिया था कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि यह रोल बड़ा नहीं है लेकिन काफी महत्वपूर्ण है एंटरटेनमेंट डेस्क