नाचो-गाओ, खुशियां मनाओ! 500 करोड़ी होने वाली है 'गदर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में 'गदर 2' का बोलबाला है दूसरे रविवार (10वें दिन) भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 41 करोड़ का कारोबार किया है घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा छूने से सिर्फ चंद कदम दूर है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'गदर 2' का कुल कलेक्शन 337.20 करोड़ हो गया है विदेशों में भी दर्शक इस फिल्म पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और जल्द ही यह 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 480 करोड़ रूपये हो चुका है --