'गदर 2' की मस्तानी चाल, कमाई साढ़े पांच सौ करोड़ पार इस वक्त दर्शकों पर 'गदर 2' का खुमार चढ़ा हुआ है फिल्म की रिलीज को एक पखवाड़ा हो गया है और इसकी छप्परफाड़ कमाई जारी है 'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 426 करोड़ का कारोबार किया है देश से बाहर भी फिल्म अच्छा पैसा कूट रही है अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और सनी देओल, अमीष पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अभिनीत 'गदर 2' अब तक साढ़े पांच सौ करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'गदर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 555 करोड़ रूपये हो चुका है --