'गदर 2' की धमक बरकरार! वर्ल्डवाइड कलेक्शन छप्परफाड़ इन दिनों हर तरफ 'गदर 2' की चर्चा है, फिल्म के कलेक्शन में हर दिन तगड़ा इजाफा हो रहा है ओएमजी 2, जेलर, अकेली, ड्रीम गर्ल 2 और घूमर जैसी फिल्मों के बीच भी 'गदर 2' की धमक बरकरार है वीकएंड पर एक बार फिर सनी देओल की फिल्म की कमाई में उछाल आया, तीसरे रविवार को 'गदर 2' ने 16.1 करोड़ का कारोबार किया इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की कमाई 456.05 करोड़ हो चुकी है विदेशों में भी यह फिल्म अच्छा कमा रही है और 600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गदर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 593.2 करोड़ रूपये हो चुकी है --