दुनियाभर में मचा 'गदर', 300 करोड़ से बस इतनी दूर इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की आंधी है 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर चुकी है देश ही नहीं, विदेशों में भी तारा सिंह पर दर्शकों का खूब प्यार बरस रहा है घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म ने अब तक 228.4 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 300 करोड़ की दहलीज छूने के करीब है शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गदर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.2 करोड़ हो गया ---