'गदर: एक प्रेम कथा' पर चला सनी देओल की 'गदर 2' का हथौड़ा सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है वहीं, इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की कमाई की है 'गदर 2' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, फिल्म ने तीसरे तीन 52 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही 'गदर 2' ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म की टोटल कमाई 135 करोड़ हो गई है साल 2001 में आई सनी देओल, अमीषा पटेल की 'गदर: एक प्रेम कथा' के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था सनी देओल के इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 9.16 करोड़ का कलेक्शन किया था उस समय में 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर 76.65 करोड़ करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था ......