कियारा के क्रिसमस ट्री में दिखी 'शेरशाह' की झलक कियारा आडवाणी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं अभिनेत्री ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है वीडियो में कियारा ने क्रिसमस ट्री की झलक दिखाई है, जिस पर 'शेरशाह' फिल्म की एक तस्वीर लगी है तस्वीर में कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं कियारा की इस लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा फिल्म 'गेम चेंजर' में अभिनेता राम चरण के साथ नजर आएंगी --hjhl