अमर उजाला
Wed, 20 December 2023
राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं
इस बीच में उन्होंने अपने व्यस्त काम से पत्नी उपासना और बेटी क्लिन कारा के लिए समय निकाला
राम चरण उपासना और अपनी बेटी के साथ मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर माता के दर्शन करने पहुंचे
इस दौरान राम चरण सफेद शर्ट और काले पैंट में नजर आए, जिसके साथ उन्होंने माता रानी का पटका लिया हुआ था
वहीं, उपासना पारंपरिक सूट पहने हुए कैजुअल लुक में नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं
उपासना ने बेटी क्लिन कारा को अपनी गोद में बड़े आराम से पकड़ा हुआ था, जिसका चेहरा गुलाबी कपड़े से ढका हुआ था
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला संग दिखे रणबीर कपूर